पटना में बीच सड़क पर महिला से 1 लाख 5 हजार की छिनतई, बैंक से पैसे निकालकर बैग में रखे थे, बाइक सवार अपराधियों ने दबोचा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के पटना से है। जहां एक महिला से 1 लाख 5 हजार रुपए कैश की लूट की गई है। बताया जा रहा कि घटना GPO गोलंबर के पास हुई है। महिला ने अपने हैंड बैग में कैश रखा था। तभी बाइक पर सवार अपराधी वहां पहुंचे और महिला का बैग झपटकर निकल पड़े। महिला सड़क पर चिल्लाने लगी। महिला के साथ वारदात के दौरान बेटी और बहन भी मौजूद थी।

महिला का नाम शालिनी देवी है। जो अनीसाबाद की रहने वाली है। महिला ने बैंक से पैसे निकालकर अपने बैग में रखे थे। जिसके बाद बह बहन और बेटी के साथ ऑटो लेने के लिए GPO गोलंबर पैदल ही जा रही थीं। जिस दौरान कुथ बदमाश बाइक से पहुंचे और छिनतई करके आराम से चलते बने। महिला ने पूरी जानकारी पुलिस को दी। शालिनी देवी ने काेतवाली थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। अब पुलिस जांच में जुट गई है। गोलंबर पर लगे CCTV के फुटेज को पुलिस खंगाल रही है।

महिला ने बताया कि उसने बैंक से एक लाख निकाले थे। पांच हजार पहले से पर्स में था। बैंक में कुछ रुपए उन्होंने एफडी के तौर पर जमा कर रखा था। अब वो अपना घर बनवा रही हैं। इसी के लिए बैंक आई थीं। वहां से 1 लाख रुपए की निकासी की। जिसे निकालकर वह घर ही जाने वाली थी। जिस दौरान ये हादसा हो गया।

Share This Article