पटना में युवक की गोली मारकर हत्या, घर के बाहर सो रहा था युवक, सुबह घरवालों ने मृत पाया

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर पटना से है। जहां अपराधियों ने एक बार फिर से मर्डर की वारदात को अंजाम दिया है। पालीगंज के सिगोड़ी थाना इलाके के धोखहरा गांव में रविवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने घर के दालान में सो रहे एक 15 वर्षीय युवक की हत्या कर दी। जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वहीं मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी।

मृतक की पहचान उत्तम कुमार के रूप में हुई। ग्रामीणों का कहना है कि उत्तम रविवार रात खाना खाने के बाद अपने घर के दालान में सोने चला गया। सुबह जब स्वजन दालान पर पहुंचे तो उत्तम को मृत हालात में देखा। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि उत्तम के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान भी मिले हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि उत्तम की हत्या गोली मारकर की गई है।

शरीर पर गोली के निशान की भी बात कही जा रही है। फिलहाल घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई जबकि मृत उत्तम के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान भी मिले हैं।  थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन में बाद ही पता चल सकेगा कि उत्तम की हत्या गोली से हुए है कि कुछ अन्य हथियार से, शरीर पर जख्म के निशान है।पुलिस हर बिंदु पर मामले की जांच में जुटी है।

Share This Article