NEWSPR डेस्क। एक 37 साल की महिला का अपने ही पति के दोस्त पर दिल आ गया। जिसके बाद उनदोनों ने संबंध बनाना शुरू कर दिया। ये संबंध चार साल तक चलता रहा। जिसके बाद अपने संबंध को और आगे बनाए रखने के चक्कर में उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। फिर वह पुलिस स्टेशन पहुंची और रोते हुए उसके लापता होने की रिपोर्ट लिखवाई।
वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने कॉल डिटेल खंगाली तो मामले का खुलासा हुआ। आरोपी महिला के पति का जिगरी दोस्त भी था। मामला एमपी दमोह पथरिया के मिर्जापुर गांव का है। इस केस को लेकर पुलिस ने बताया कि 28 जून को मिर्जापुर गांव में रहने वाली सावित्री पटेल (36) थाने पहुंची। उसने पुलिस से कहा, पति बल्लू पटेल (37) रात से घर नहीं आया है।
पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान दोपहर में खेत पर बल्लू का शव मिला। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने पत्नी से पूछताछ की। वह पुलिस को गुमराह करने के लिए बार-बार बयान बदलती रही। इससे पुलिस को शक हुआ। इस आधार पर पुलिस ने उसके कॉल डिटेल निकलवाए। पता चला कि सावित्री किसी हल्ले रैकवार (37) से लगातार बात करती है। जो कि उसके पति का जिगरी दोस्त है। पुलिस ने दोनों के अलग-अलग बयान लिए।
पत्नी ने बताया कि बल्लू पेशे से किसान था। वह शराब का आदी था। नशे में धुत होकर वह आए दिन उससे और बच्चों के साथ मारपीट करता था। इससे वह परेशान हो चुकी थी। हल्ले और बल्लू जिगरी दोस्त थे। इस कारण उसका घर आना-जाना था। इसी दौरान उसका अफेयर हल्ले के साथ हो गया। चार साल से उनके बीच संबंध थे। दोनों एक साथ रहकर अपना घर बसाना चाहते थे। इसलिए पति को रास्ते से हटा दिया।