पुलिस टीम के साथ बालू माफियाओं की झड़प,पथराव, जप्त समान छूड़ा ले गए

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

मुंगेर : संग्रामपुर थाना क्षेत्र के सहौडा बालू घाट पर अवैध खनन की सूचना पर पहुंची संग्रामपुर पुलिस टीम पर बालू माफियाओं ने हमला कर दिया। बालू माफियाओं ने पुलिस टीम पर पथराव भी किया। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। वही इस मामले में मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि संग्रामपुर थाना अध्यक्ष रविकांत कश्यप को बालू के अवैध खनन की सूचना मिली।

सूचना के बाद संग्रामपुर पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस जवान को भेजा गया। जिसके साथ मारपीट करने की कोशिश की गई और जप्त सामान को भी छुड़ा कर ले गए। वही एसपी ने कहा कि पुलिस टीम की संख्या कम होने के कारण सभी आरोपी भागने में सफल रहे। पुलिस ने मौके से एक वाहन को जप्त किया है। और सभी आरोपी को चिन्हित कर लिया गया है जिसके विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article