पति को त्याग प्रेमी संग लिए सात फेरे, एक बच्चे की मां प्यार में ऐसे पगलाई कि पुलिसवाले भी शादी के बन गए गवाह, जानिए पूरा मामला

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। अरवल से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां पटना की एक लड़की एक बच्चे की मां अपने प्रेमी के प्यार में इतनी पागल हो गई कि पति को त्याग कर प्रेमी संग सात फेरे ले लिए। लड़की ने तलाक होने का भी इंतजार नहीं किया। जानकारी के मुताबिक उजाला कुमारी गांव के लड़के बिल्ला कुमार से प्रेम करती थी।

इस शादी में पुलिसकर्मी भी शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दोनों परिवार के बीच जमकर लड़ाई हुई जिसको सुलझाने पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस जब दोनों पक्ष के लोगों से झगड़े के कारण की जानकारी हासिल की तो पूरा मामला प्रेम प्रसंग का निकला। तब क्या ता जब पुलिस ने दोनों से पूछा तो वह एक दूसरे के साथ ही रहना चाहते थे और बार बार सात जन्मों की कसम खा रहे थे। पुलिस भी उनको देख कर हैरान रह गई और इस स्थिति में झगड़े को शांत करने का एकमात्र रास्ता दोनों प्रेमी की शादी करवाना ही था।

जिसके बाद किंजर थाने की पुलिस प्रेमी युगल तथा उनके परिजनों के साथ थाने के पास अवस्थित मंदिर में पहुंचे। शनिवार को थाने के पास मंदिर में प्रेमी युगल की विधिवत शादी रचाई गई। इस दौरान दोनों पक्ष के लोग के साथ-साथ गवाह के रूप में पुलिसकर्मी भी शामिल रहे। पर बात यह है कि लड़की तो पहले से ही शादी शुदा थी।

लड़की की शादी दो साल पहले ही पालीगंज थाना क्षेत्र में कर दी गई थी। शादी के बाद लड़की को एक बच्चा भी है। वहीं लड़की कुछ ,समय से अपने मायके में ही रह रही थी और प्रेमी से मिल रही थी। इसी बीच प्रेमी के इश्क में ऐसे पगला गई कि पति को भूल कर उससे शादी कर ली। बता दें कि अरवल एसपी राजीव रंजन के मुताबिक उनकी जानकारी में यह मामला नहीं है। उनका कहना है कि शादी तो दोनों पक्ष के लोगों की रजामंदी से ही कराई गई होगी, सामाजिक सद्भावना कायम करने में पुलिस सहयोग जरूर करती है। पूरे मामले की जानकारी हासिल की जा रही है।

Share This Article