बस पहिये के नीचे कूद कर एक शक्स ने दे दी जान, लाइव मौत का वीडियो आया सामने

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -गया, शहर के डेल्हा थाना क्षेत्र में चलती बस के पिछले पहिये के नीचे कूद कर जान देने का लाइव वीडियो सामने आया है। घटना शाम साढ़े छह बजे के करीब की है। यह दिल दहला देने वाली घटना डेल्हा थाना क्षेत्र के छोटकी डेल्हा मुख्य मार्ग की है। वीडियो में एक व्यक्ति पलक झकते ही बस के नीचे कूद जाता है और उसका सिर बुरी तरह से कुचलते हुए बस निकल जाती है। हालांकि मृतक अधेड़ की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। मृतक गंजी व लूंगी में था और वह क्रोधित दिख रहा था।

वहीं डेल्हा पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया है, वीडियो में देखा जा रहा है कि कैसे लगभग 50 वर्षीय व्यक्ति सड़क पर चलते-चलते अचानक बस के पीछे वाले पहिए के अंदर सड़क पर लेट जाता है जहां बस उस पर चढ़ते हुए आगे निकल जाती है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि किन कारणों से उसने आत्महत्या की है। इस बात की पुष्टि शव के शिनाख्त के बाद ही सम्भव होगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

घटना स्थल पर लोगों के बीच चर्चा थी कि मरने वाला शख्स किसी न किसी बात को लेकर टेंशन में चल रहा होगा जिसकी वजह से उसने बस के पहिये के नीचे कूद कर अपनी जान दे दी है।

डेल्हा थानाध्यक्ष इंद्रदेव इंद्र ने बताया कि शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। मृतक का चेहरा ओ छाती बुरी तरह से कुचल गया है। आसपास के लोगों से भी पहचान कराई गई लेकिन अब तक कोई सामने नहीं आया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article