पत्नी और दो प्रेमियों का हत्यारा पति गिरफ्तार, गिरफ्तार के निशानदेही पर मानव अंग के अवशेष बरामद।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

मोतिहारी, पत्नी और उसके दो प्रेमियों की निर्मम हत्या कर शवो को गायब करने वाला युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हत्या करने के बाद युवक नेपाल भाग गया था। बीती रात हत्यारे युवक को सुगौली थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफल रही है। हत्यारे युवक की गिरफ्तारी सुगौली के कोबया गांव से हुई है। गिरफ्तार अखिलेश भगत ने गत 24 अक्टूबर को अपनी पत्नी के प्रेमी रितेश साह की गला काटकर हत्या कर दिया। केसरिया थाना के खास गोपालपुर गांव में हत्या कर शव को जमीन में गाड़ दिया था। जिसके बाद इसने अपनी पत्नी और उसके दूसरे प्रेमी की गला काटकर निर्मम हत्या किया और शवों को छिपा दिया था। हत्या करने के बाद नेपाल भाग कर छिप गया था। नेपाल से आने पर पुलिस ने कोबया गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद तीनों हत्याओं के राज खुला है। सहायक पुलिस अधीक्षक सदर श्री राज ने बताया कि गिरफ्तार अखिलेश की निशानदेही पर शवो के अवशेष को बरामद किया गया है, जिसे फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article