News PR Live
आवाज जनता की

पत्नी ने पति के साथ ससुराल जाने से किया मना, विवाद में दामाद ने सास को गोली मारकर उतारा मौत के घाट

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के समस्तीपुर से है। जहां एक दामाद ने अपनी ही सास को गोली मार दी। दरअसल दामाद अपनी पत्नी को साथ ले जाने की जिद्द पर अड़ा था। घरवाले मना कर रहे थे। जिस दौरान ही सास पर गोली चला दी। जिसके बाद लोगों ने दामाद को घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। पुलिस को मामले की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने सास के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

- Sponsored -

- Sponsored -

मृतक की पहचान रहुआ गांव निवासी सुरेंद्र सुधांशु की 50 वर्षीय पत्नी निर्मला सुधांशु के रूप में हुई है। दामाद को लोगों के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के दामाद मनोज शुक्रवार की शाम अपने ससुराल पहुंचने के बाद मायके में रह रही अपनी पत्नी काजल को साथ ले जाने की जिद पर अड़े रहे। पत्नी ने अपने पति के साथ जाने से साफ-साफ इंकार कर दिया। जिसके बाद पति -पत्नी के बीच विवाद हो गयाष

विवाद के बीच बीच बचाव करने आई सास पर दामाद ने गोली चला दी। जिससे उनकी मौत हो गई। दामाद ने एक गोली पेट में तो दूसरी सीने में मारी। जिसके बाद सास को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। महिला को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पुलिस ने सनकी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.