पशु तस्करों ने की महिला SI की हत्या, जांच के दौरान पिकअप से कु’चला, पुलिस महकमे में हड़कंप

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। कल हरियाणा में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने के दौरान DSP की हत्या के बाद आज रांची में इसी तरह की हत्या को अंजाम दिया गया है। बता दें कि पशु तस्करों ने महिला एसआई की कुचलकर हत्या कर दी है। बताया जा रहा कि महिल दारोगा ने पशु की अवैध तस्करी कर ले जा रहे पिकअप वैन को रोकना चाहा। तो उनको कुचल दिया। जिसके बाद उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

जानाकारी के मुताबिक तुपुदाना थाना में पदस्थापित 2018 बैच की दरोगा संध्या टोपो ने वाहन जांच अभियान चला रहीं थी। जिस दौरान तस्कर पिकअप वैन से अवैध रूप से पशु ले जा रहे थे। वहीं जब महिला दारोगा ने ने उसे जांच के लिए रोकना चाहा तो पिकअप वैन रोकने के बजाय एसआई को कुचलते हुए निकल गई।

जिसके बाद मौके पर ही महिला SI की मौत हो गई। इस घटना की सूचना पाकर ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सभी वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

Share This Article