पश्चिम बंगाल में लगातार महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में BJP महिला मोर्चा ने किया ममता बनर्जी का पुतला दहन।

Patna Desk

 

पश्चिम बंगाल में लगातार महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा नालंदा के द्वारा शनिवार को बिहार शरीफ के अस्पताल चौराहा पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रज्ञा भारती ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के द्वारा महिलाओं के प्रति तालिबानी फरमान लागू किया गया है जिसे हम लोग कड़ा विरोध करते हैं। पश्चिम बंगाल में तुष्टिकरण की राजनीति हो रही है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद एक महिला है। बावजूद उनके द्वारा महिला विरोधी कार्य किया जा रहा है। आज पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। इसी के विरोध में हम लोगों ने आज ममता बनर्जी का पुतला फूकने का काम किया।

Share This Article