पारिवारिक कलह में पिता ने अपने दो बेटियों को धारदार हथियार से काटा, उसके बाद फिर आत्महत्या करने की किया कोशिश।

Patna Desk

 

 

पारिवारिक कला में एक पिता ने अपने दो बेटियों को धारदार हथियार से काट दिया। इस घटना में दोनों बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। दोनों बेटियों के ऊपर धारदार हथियार से वार करने के बाद पिता खुद आत्महत्या करने का प्रयास किया। यह घटना कैमूर जिले के करमचट थाना क्षेत्र की बताई जाती है। करमचट थाना क्षेत्र के सबार गांव निवासी सोनू सिंह अपने दो बेटी बड़ी बेटी मानसी 14 साल एवं छोटी बेटी मान्या 6 वर्ष के ऊपर पारिवारिक कलह के कारण हथियार से वार कर दिया। इस घटना में दोनों बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना की जानकारी होने के बाद लोगों ने दोनों मासूम को इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल ले गए। सासाराम सदर अस्पताल चिकित्सकों द्वारा दोनों बच्चियों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। बता दें कि सबरगढ़ गांव का सोनू सिंह अपने दो बेटी के साथ पिछले एक महीने से गांव में ही रह रहा था। सोनू सिंह की पत्नी को प्रसव के कारण उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही थी। इधर घटना की जानकारी होने के बाद पत्नी मौके पर पहुंची और अपने पति के खिलाफ फिर दर्ज करने के लिए आवेदन दिया। मौके पर पहुंचे भभुआ एसडीपीओ, सबार थाना अध्यक्ष ने मामले में जांच पड़ताल करते हुए बेटियों पर हथियार से हमला करने के मामले में पिता को गिरफ्तार का थाना ले जाया गया। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Share This Article