डकैतो ने घरवालो को बनाया बंधक, जमकर मचाया लुटपाट

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- कटिहार : बरारी थाना क्षेत्र अन्तर्गत बलुआ गॉव के वार्ड सख्या 2 मे पंकज चौधरी के यहां बीते देर रात डकैतो ने घरवालों को बंधक बनाकर जमकर लूटपाट किया।पीड़ित ने बताया कि बीते रात करीब 12 बजे रात को 8 की संख्या मे डकैत हथियार के साथ घर मे घुस आये और परिवार के सदस्यो पर हथियार तान दिए और बंधक बना कर जमकर लुटपाट मचाया और घर से जेवरात समेत लगभग सात लाख रुपये ले कर चले गए ।

वही शोरगुल मचाने पर जान से मार देने की धमकी दे रहे थे । घटना की सूचना पाकर बरारी थाना अध्यक्ष फुलेन्द्र कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गईं । थाना अध्यक्ष ने कहा कि मामले की जानकारी वरीय पुलिस पदाधिकारीयो को भी दी गई है।जानकारी के मुताबिक बरारी प्रखंड मे डेढ़ महिने के अंदर यह दुसरी डकैती की घटना है वही पहली घटना का उद्भेदन अभी तक नही हो पाया है और आज दूसरी घटना को डकैतो ने अंजाम दे दिया ऐसे मे कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान उठना लाजमि है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article