पार्टी के नाम पर बार बालाओं के नाच के बाद जदयू व्यवसयी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजयकांत को जदयू के सभी पदों से निष्काषित किया गया

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK-बिहार शरीफ अस्पताल चौराहा स्थित जेडीयू पार्टी कार्यालय में अध्यक्ष की अगुवाई में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष मोहम्मद अरशद ने कहा कि राजगीर में पार्टी के नाम पर जेडीयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विजयकांत के द्वारा बार वालाओं का नाच कराया गया था। उन्होंने कहा कि जेडीयू नेता विजयकांत ने पार्टी से हटकर काम किया है। जो पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। यही वजह है कि तत्काल जदयू नेता को पार्टी के सभी पदों से विमुक्त कर दिया है। शेष आगे की कार्रवाई को लेकर प्रदेश अध्यक्ष को सूचित किया गया है।

दरअसल जेडीयू नेता के द्वारा नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार की जीत एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी में संजय झा को जगह मिलने पर जनसंवाद कार्यक्रम कराया गया था और इसी जन संवाद कार्यक्रम के दौरान बार-बालाओं का नाच कराया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article