News PR Live
आवाज जनता की

पिता के विरासत को बचाने में कामयाब रहे ये मुखिया प्रतिनिधि, चुनाव में की जीत दर्ज

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। कैमूर के दुर्गावती प्रखंड मे शनिवार को व्यापार मंडल का चुनाव प्रखंड मुख्यालय में शान्ति पूर्वक संपन्न हो गया। जिसमें देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ दीपक ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी गोपाल सिंह को 63 मतों के अंतराल से हराकर विजय हासिल किया।  बताते चलें कि शनिवार को दुर्गावती प्रखंड मुख्यालय पर व्यापार मंडल का चुनाव सुबह 7: बजे से लेकर शाम 4:30 बजे तक चलता रहा।

4:30 बजे के बाद मतगणना चालू हुई जिसमें देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ दीपक सिंह अध्यक्ष पद के लिए विजई घोषित किए गए।मिले मत के अनुसार देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ दीपक सिंह को 115 मत और उनके प्रतिद्वंदी गोपाल सिंह को 52 मत प्राप्त हुए। बताते चलें कि इसके पहले भी देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ दीपक के पिता स्वर्गीय सुरेन्द्र सिंह व्यापार मंडल अध्यक्ष थे ।

कोरोना काल में उनका निधन हो गया था इसके बाद व्यापार मंडल एवं जेवरी पैक्स अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया। इसके बाद जेवरी पैक्स अध्यक्ष पद के लिए मध्यावधि चुनाव कराया गया जिसमें उनके पुत्र देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ दीपक ने अपने पिता की विरासत को बचाने में कामयाब रहे। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को काफी मतों से मात देकर विजय हासिल किया। जिसके बाद व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए उनके द्वारा   नामांकन किया गया। जिसमें उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी से दोगुना से भी ज्यादा मत पाकर शानदार जीत हासिल किया।

- Sponsored -

- Sponsored -

बता दें कि दुर्गावती प्रखंड में कुल मतों की संख्या 245 है जिसमें दो महिला मतदाता भी शामिल है ।शाम 4:30 बजे तक कुल 167 मत पोल हुए। तत्पश्चात निर्वाचित पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अशोक कुमार ने 6 बजे मतगणना के बाद जीत की घोषणा की तत्पश्चात नियुक्ति पत्र देकर जीते हुए उम्मीदवार को सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रखंड के प्रमुख सुशील गुप्ता के द्वारा जीते हुए प्रत्याशियों को माला पहनाकर उनका स्वागत भी किया गया।

इस मौके पर देवेंद्र कुमार सिंह उर्फ दीपक ने कहा कि यह जीत किसानों की जीत है किसान पैक्स अध्यक्ष का चुनाव करते हैं लेकिन पैक्स अध्यक्ष को सोचना चाहिए कि किसान जिसको चाहेंगे वही नेता बनेगा। जन प्रतिनिधि के चाहने से कोई नेता नहीं बन सकता। उन्होंने कहा कि जो भी सुविधा आएगी उसे किसानों तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास करूंगा। चुनाव में पुलिस बल के जवान सुबह से  शाम तक शांति व्यवस्था कायम करने में लगे रहे ताकि कहीं से कोई दिक्कत का सामना न करना पड़े। थाना प्रभारी राजीव रंजन सिंह, एसआई निरंजन कुमार तथा दरोगा प्रभास कुमार अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।

कैमूर/भभुआ से ब्रजेश दुबे की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.