पुलिया के नीचे बच्चे को जन्म देने वाली इस महिला की कहानी है दर्दनाक, धोनी के परिवार से भी जुड़ा है संबंध, जानिए कौन है वो

Sanjeev Shrivastava

अजित सोनी
गुमला : इंडिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के जीजा गौतम गुप्ता के घर में काम करने वाली आदिम जनजातिय युवती ने गुरुवार को चैनपुर के बेन्दोरा व किरतो टोली के बीच में एक बने पुलिया के नीचे नवजात बच्चे को जन्म दिया। बताया गया कि युवती के साथ कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। जिससे वो प्रेग्नेंट हो गई थी।
युवती कोरवा मूलतः डुमरी प्रखण्ड के अवरा पाठ की रहने वाली है। वह रांची के संत पॉल कॉलेज में बीए पार्ट 2 की छात्रा है। बताया गया 23 वर्षीय आदिम जनजाति युवती डेढ़ साल पहले रांची आई थी। जहां एक रिक्शा चालक सुशील मिंज टांगर बसली कडरू नया बस्ती में मुलाकात हुई। सुशील मिंज ने युवती को इंडिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीजा गौतम गुप्ता के यहां लेकर गया और उनके पास काम दिलाया। वह रांची में ही रहकर कॉलेज भी पढ़ना चाहती थी। इस दौरान उसने गौतम गुप्ता के यहां 6 महीना तक काम की जिसके बाद वह रांची के रातू में रहने लगी।

और एक सफर में बदल गई पूरी ज़िंदगी

23 वर्षीय अदीम जनजातिय युवती ने बातचीत के क्रम में बताया कि वह 8 माह पूर्व रांची से डुमरी आने के लिए निकली थी। इसी बीच रास्ते में चार लड़कों ने जबरन आई.टी.आई बस स्टैंड छोड़ देने की बात कह कर जबरन अपने कार मे बैठा लिया। और ओरमांझी की ओर ले गये। इस बीच मै काफी चिल्लाने लगी। तो वे लोग शीशा बंद कर लिए। वे सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ चार लड़कों मे से दो लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद युवती को कांटा टोली के पास लाकर छोड़ दिया गया । युवती ने इस घटना के बारे में किसी को कुछ नही बताया और वह डुमरी प्रखण्ड के अवरा पाठ अपने घर लौट आई। दुष्कर्म के बाद वह प्रेगनेंट हो गई। प्रेग्नेंट होने की जानकारी होने पर घर वालों ने उसे डांट फटकार भी किया। इस बीच किसी तरह वह अपने को संभालते हुए घर में ही रही।
प्रेग्नेंसी में ही चली आई रांची, भटकती रही इधर उधर
पिछले 30 जून को वह घर से निकली और प्रेगनेंट अवस्था में ही दोबारा रांची चली गई। रांची में काम दिलाने वाले सुशील मिंज के घर मुलाकात करने गई। एक रात वहीं रूकी भी थी। जिसके बाद वह भटकते हुए इधर-उधर घूमती रही। इसी बीच प्रसव पीड़ा काफी होने लगा अंतत: वह चैनपुर के बेन्दोरा स्थित पुल के नीचे एक नवजात बच्चे को जन्म दी।
युवती के चिल्लाने पर पहुंचे लोग
पुल के नीचे युवती के चिल्लाने की आवाज सुनने के बाद स्थानीय ग्रामीण वहां पहुंचे। जहां एक यवती प्रसव पीड़ा से कराह रही थी। युवती अपने बारे में किसी को कुछ नहीं बता रही थी। आनन-फानन में बेन्दोरा की मुखिया शोभा बाड़ा सहिया कोनसोलिया मिंज के सहयोग से चैनपुर पुलिस व स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दिए गया। जिसके बाद चैनपुर पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां पहुंची तब तक जीवंती नवजात बच्चे को जन्म दे चुकी थी। जिसके उपरांत स्वास्थ्य कर्मियों ने उसे अस्पताल ले आए। फिलहाल जच्चा बच्चा दोनों ठीक हैं । घटना के बाद चैनपुर पुलिस ने डुमरी पुलिस को सूचना देकर उनके परिजनों को बुला जच्चा बच्चा को सौंपने की तैयारी कर रही है।
वहीं चैनपुर के चिकित्सा पदाधिकारी राजमोहन खलखो ने बताया कि एक अविवाहित युवती चैनपुर के बेन्दोरा गांव के पास प्रसव पीड़ा से कराह रही है और वह पुल के नीचे घुसी हुई है। जिसकी सूचना मिलने के बाद मैं चैनपुर थाना प्रभारी को सूचना किया और साथ मिलकर के वहां गए। वहां जाने के बाद पुल के नीचे ही युवती बच्चे को जन्म दे चुकी थी। जिसके बाद तत्काल उन्हें 108 वाहन में बैठा कर चैनपुर अस्पताल लाया गया। और उन्हें स्वास्थ्य जांच कर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जा रही है।
युवती का बयान जरूरी
वहीं इस मामले पर चैनपुर थाना प्रभारी सुदामा राम ने कहा कि पूरे घटनाक्रम की जानकारी युवती नहीं दे पा रही है। युवती के साथ कुछ तो घटना हुई है। यह बताना नहीं चाह रही है। सुदामा राम ने कहा कि इधर उधर से कुछ जानकारी मिल रही है कि इस युवती का सिसई के एक मुस्लिम युवक के साथ लव अफेयर की बात सामने आ रही है। युवती के साथ जो भी घटना घटी है। अगर वह लिखित रूप से थाना को देती है। तो पूरे मामले की जांच पड़ताल की जाएगी और जो भी दोषी व्यक्ति है उस पर कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article