पटना जू में नए साल के लिए विशेष व्यवस्था, 12 नए टिकट काउंटर होंगे शुरू

Patna Desk

NEWSPR DESK PATNA- नए साल के अवसर पर पटना जू और शहर के प्रमुख पार्कों में भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त कर्मियों की तैनाती की गई है, और नए टिकट काउंटर खोले जाएंगे। पटना जू में 12 अतिरिक्त काउंटरों का संचालन किया जाएगा ताकि अधिक लोगों को आसानी से प्रवेश मिल सके।जू के निदेशक हेमंत पाटिल ने बताया कि गेट नंबर एक और दो पर लगे इलेक्ट्रॉनिक गेट से विजिटर्स की एंट्री पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

- Advertisement -
[adrotate group="1"]

इसके साथ ही जू के भीतर करीब 100 कर्मियों की टीम को तैनात किया जाएगा, जिसमें रेंजर, फॉरेस्टर और गार्ड शामिल हैं। टिकट की बिक्री सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक की जाएगी, ताकि किसी को भी प्रवेश में कोई परेशानी न हो। पटना के प्रमुख पार्कों में भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने खास तैयारी की है।

- Advertisement -
[adrotate group="1"]

ईको पार्क में 8 अतिरिक्त टिकट काउंटर लगाए जाएंगे, जबकि अन्य 40 पार्कों में सुरक्षा के लिए 100 कर्मी तैनात किए जाएंगे। इनमें ईको पार्क, वीर कुंवर सिंह पार्क, पुनाईचक पार्क, नवीन सिन्हा पार्क, शिवाजी पार्क, और अमृत पार्क शामिल हैं।नए साल के दिन, विशेष रूप से 1 जनवरी को, ईको पार्क, वीर कुंवर सिंह पार्क और शिवाजी पार्क सहित 15 प्रमुख पार्कों में टिकट शुल्क में 50% की वृद्धि की गई है।

Share This Article