News PR Live
आवाज जनता की

पुलिस ने अवैध मिनी गन फैक्ट्री का किया भांडाफोड़, घर के तहखाने में हथियार बनाने का चल रहा था काम, गृह स्वामी सहित तीन गिरफ्तार

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। मुंगेर एसपी जेजे रेड्डी के निर्देश पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर टेटिया बम्बर थाना क्षेत्र के खपड़ा गांव स्थित सुरेन्द्र मंडल के घर छापेमारी कर अवैध मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। इस मामले में मुंगेर एसपी अपने कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सुरेन्द्र मंडल के घर के अंडर ग्राउंड एरिया में लगभग दो माह से मिनी गन फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था।

जिसके एवज में गृह स्वामी को प्रत्येक माह 50 हजार रुपये किराया अवैध हथियार निर्माताओं के द्वारा दिया जाता था। पुलिस ने गृह स्वामी सुरेन्द्र मंडल सहित तीन लोग को गिरफ्तार किया। जिसमें से दो कारिगर हैं। राहुल कुमार, संजय कुमार शाह जो कासिम बाजार थाना क्षेत्र का रहनेवाला है। मुंगेर एसपी ने बताया कि इन दोनों कारिगरों को पांच सौ रुपया प्रति पिस्टल मिलाता था। उन्होंने आगे बताया कि अवैध मिनी गन फैक्ट्री संचालक की पहचान हो चुकी जिसकी धर पकड़ के लिए छापेमारी कि जा रही है।

- Sponsored -

- Sponsored -

पुलिस ने सुरेन्द्र मंडल के घर से 7 मिलिंग मशीन, एक बड़ा लेथ मशीन, ड्रिल मशीन सहित भारी मात्रा में अर्द्ध निर्मित हथियारों के साथ अवैध हथियार बनाने का औजार बरामद किया है। गिरफ्तार अभियुक्त में से एक राहुल कुमार पूर्व में भी जेल जा चुका है। बांकी के दो का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि इस छापेमारी में अच्छा कार्य किए जाने को लेकर छापेमारी टीम को सम्मानित किया जाएगा।

मुंगेर से मो. इम्तियाज की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.