News PR Live
आवाज जनता की

पुलिस ने कराई प्रेमी युगल की शादी, प्रेमी के साथ प्रेमिका हो गई थी गुजरात फरार, बिहार पुलिस को मिली..करा दिया विवाह

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। नालंदा में पुलिस ने बिना बैंड बाजे के प्रेमी युगल को लहरी थाने में शादी कराई है। जहां पुलिस की छवि को लेकर लोगों में एक अलग भावना बनी रहती है, वही नालंदा जिले के पुलिस ने प्रेमी जोड़ों को मिलाकर एक अलग ही माननीय भावना समाज में लाने का प्रयास किया है। गौरतलब है कि लहेरी थाना क्षेत्र इलाके से लड़की पिछले 2 जनवरी को अपने प्रेमी संग फरार हो गई थी।

जिसके बाद परिजनों ने थाने में अपहरण का केस भी दर्ज कराया था। प्रेमी अभिषेक ने बताया कि वह लहेरी थाना क्षेत्र इलाके के इंटर की परीक्षा देने को लेकर मुरारपुर में किराए के मकान में रहता था। इसी दौरान प्रेमी अभिषेक कुमार का प्रेम मुरारपुर की रहने वाली रेखा कुमारी से हो गया। दोनों का प्रेम प्रसंग का परवान इतना चढ गया दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम खा ली और दोनों 2 जनवरी को बिहार शरीफ से भागकर गुजरात चले गए।

- Sponsored -

- Sponsored -

प्रेमी जोड़ों ने गुजरात थाना में जाकर परिजनों के द्वारा लहेरी थाने में अपहरण केस दर्ज करवाने की बात कही। जिसके बाद गुजरात पुलिस की मदद से लहेरी थाना पुलिस ने दोनों को सुपुर्द कर दिया। लहेरी थाना पुलिस ने दोनों प्रेमी युगल को कोर्ट में हाजिर करवाया। दोनों प्रेमी जोड़ों ने कोर्ट के सामने शादी करने की बात कही। जिसके बाद लहेरी थाना मंदिर परिसर में दोनों की शादी हिंदू रीति रिवाज से करा दिया। इस दौरान पुलिस ने शराती और बाराती दोनों की भूमिका निभाई और नव दंपति को आशीर्वाद दिया। इसके पूर्व में भी लहरी थाना पुलिस के द्वारा प्रेमी जोड़ों को मिलाते हुए शादी के बंधन में बांधने का काम किया है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.