पूर्वी बिहार में हो सकती है भारी बारिश, तूफान जवाद को लेकर बिहार में अलर्ट, 7 दिसंबर तक मौसम में बदलाव की आशंका

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार में तूफान जवाद को लेकर अलर्ट किया गया है। जानकारी के मुताबिक रविवार से पूर्वी बिहार में भारी बारिश हो सकती है। तूफान को लेकर विशेष चेतावनी जारी की गई है। बताया जा रहा कि 7 दिसंबर तक जवाद को लेकर मौसम में बदलाव रहेगा।

बता दें कि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान जवाद के रूप में बदल गया है और आज इसके ओडिशा- आंध्र प्रदेश और पश्चिम बंगाल के तटों पर पहुंचने की आशंका जताई गई है। इसकी वजह से बिहार और झारखंड में भी भारी बारिश की संभावना है।

आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने बताया था कि चक्रवात के शनिवार सुबह उत्तरी आंध्र प्रदेश और ओडिशा तट के पास पश्चिमी-मध्य बंगाल की खाड़ी पहुंचने की संभावना है। इसके बाद यह ओडिशा और निकटवर्ती आंध्र प्रदेश के तट के पास से होकर उत्तर-पूर्वोत्तर की ओर बढ़ेगा। रविवार को दोपहर तक पुरी के आसपास के तट पर पहुंचेगा। जिसके बाद बिहार झारखंड के आसपास तूफान आएगा। वहीं आज इसे लेकर पूर्वी बिहार में अलर्ट जारी किया गया है।

Share This Article