पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के जल्द स्वस्थ होने को लेकर भाजपा किसान मोर्चा ने किया पूजा और हवन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री श्री सुशील कुमार मोदी जी के स्वास्थ लाभ के लिए भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा के जिला सह प्रभारी डॉ मनीष पंकज मिश्रा सहित भाजपा नेताओं के द्वारा माँ मंगला गौरी शक्ति पीठ में पूजा पाठ कर हवन कर, जल्द स्वस्थ होने की माता रानी से कामना की।इस अवसर पर डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने कहा की सुशील मोदी भाजपा के बड़े नेता हैं, उनके नेतृत्व में बिहार प्रदेश भाजपा संगठन काफी मजबूती प्रदान किया है, आज लोकसभा 2024 के चुनाव में उनके अनुपस्थिति भाजपा कार्यकर्ताओं को बहुत खल रही है, क्यूंकि उन्होंने सर्वदा भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाने का कार्य किया है।

माता रानी से प्राथना करते हैं की जल्द स्वस्थ होकर 2024 के लोकसभा चुनाव में पूनः हम सभी कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन दें। आज के पूजा हवन कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अधिवक्ता, जिला महामंत्री गोपाल प्रसाद यादव, जिला मीडिया प्रभारी संतोष ठाकुर, युवा मोर्चा के अध्यक्ष आकाश गिरी, व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक दीपक पाण्डेय, महेश यादव, बबलू गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल हुए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article