पूर्व पैक्स अध्यक ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, घटना की जांच में जुटी पुलिस

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK – भभुआ कूड़ासन पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष सह समाजसेवी सदर प्रखंड के महेसुआ निवासी हेमचंद्र सिंह उर्फ हेमा सिंह ने सोमवार की करीब 11: बजे गोली मारकर आत्महत्या कर लिया आत्महत्या के बाद स्थानीय पुलिस जांच में जुट गई है वही फ्रेंशिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर सैंपल लिया है तो वही पुलिस को घटना स्थल से एक दोनाली बंदूक सहित पांच जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार महेसुआ गांव निवासी हेमचंद्र सिंह सोमवार को अहले सुबह भभुआ के वार्ड नंबर 7 स्थित अपने निजी आवास से खेती के कार्य को लेकर गांव पर गये हुवे थे। गांव पर से लौटने के बाद हेम सिंह ने बंद कमरे में गोली मारकर आत्महत्या कर लिया इधर गोली चलने की आवाज सुनकर पत्नी ने जब घर में गई तो देखा कि हेमचंद्र सिंह पलंग पर लहू लुहान होकर छटपटा रहे हैं इधर घटना की जानकारी हेमचंद्र सिंह की बहू द्वारा अपने पति को दी गई। घटनाकी जानकारी मिलने के बाद हेमचंद्र सिंह का बड़ा बेटा घर पहुंचा एवं लहूलुहान अपने पिता को लेकर सदर अस्पताल ले गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करते हुए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया लेकिन रेफर के 10 मिनट बाद ही यानी चैनपुर पहुंचते ही हेमचंद्र ने अंतिम सांस ले लिया इधर पूर्व पैक्स अध्यक्ष की मौत के बाद घटना आग की तरह पूरे शहर में फैल गई। घटना सुनते ही लोगों की जमावड़ा सदर अस्पताल में जुट गई.

इधर इस संबंध में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि फिलहाल घटना आत्महत्या की लग रही है। प्राथमिक की दर्ज करली गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article