- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK- मोतिहारी के सुगौली सरगम सिनेमा रोड में ओमप्रकाश बरनवाल के घर पर रात 2:00 बजे के करीब पांच लोगों ने डकैती का प्रयास किया। परिजनों द्वारा विरोध करने पर डकैतों ने जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल का इलाज रहमानिया में चल रहा है।
हमलावरों ने सभी पर चाकू से हमला किया। परिवार के एक सदस्य द्वारा एक हमलावर को पकड़कर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची 112 पुलिस ने उसे सुगौली थाने को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस पकड़े गए अभियुक्त से बाकी साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
सूचना मिली है कि घटना के वक्त कुल आठ लोग शामिल थे। पुलिस जांच कर रही है और जल्द ही हमले के पीछे का कारण स्पष्ट होगा। इस घटना ने सुगौली के लोगों में दहशत फैला दी है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
