News PR Live
आवाज जनता की

पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी का निधन, फेंफड़ों में इंफेक्शन की शिकायत के बाद मेदांता में थी भर्ती

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का गुड़गांव के मेदांता हॉस्पिटल में निधन हो गया है। बता दें कि साधना गुप्ता को फेफड़ों में संक्रमण की शिकायत थी। जिसके बाद से ही वह मेदांता में भर्ती थी।  बता दें कि उनको फेफड़ों में इंफेक्शन के साथ-साथ शुगर सहित कई अन्य बीमारियों की वजह से उन्हें गुरुग्राम के मेदांता में भर्ती कराया गया था।

- Sponsored -

- Sponsored -

उनका बीते 15 दिनों तक इलाज चल रहा था। मेदांता में इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। साधना गुप्ता बीजेपी नेता अर्पणा बिष्ट यादव की सास और प्रतीक यादव की मां थीं। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव मुलायम सिंह की पहली पत्नी के बेटे हैं। वहीं साधना गुप्ता शादी से पहले राजनीति में सक्रिय थीं। मुलायम सिंह यादव से शादी होने के बाद उन्होंने राजनीति छोड़ दी थी।

बता दें कि मुलायम सिंह की पत्नी साधना गुप्ता पिछले 15 दिनों से मेदांता अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें ब्लड प्रेशर के साथ शुगर की भी परेशानी थी। जिसकी वजह से उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। ह कई दिनों वेंटिलेटर पर थीं। मुलायम सिंह यादव भी लगातार उनका हालचाल ले रहे थे। मुलायम सिंह यादव अपनी पत्नी का हाल लेने के लिए आज भी अस्पताल पहुंचे थे, जहां डॉक्टर ने उनकी हालत चिंताजनक बताई थी। जिसके बाद आज उनका निधन हो गया।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.