News PR Live
आवाज जनता की

मां ने की अपनी 5 साल की बेटी से हैवानियत, स्कूल जाने से किया मना तो शरीर को चाकू से दाग दिया, पति ने कराई FIR

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खबर है एक कलयुगी जल्लाद मां की। जिसने सिर्फ स्कूल जाने से मना करने पर अपनी बेटी को गर्म चीज से दाग दिया। पांच साल की बच्ची के शरीर पर 17 जगह दागने के निशान मिले हैं। अक्सर स्कूल नहीं जाने पर मां बाप बच्चे को डांटते हैं पर इस जल्लाद मां ने तो सारी हदें पार कर दी। बताया जा रहा कि बच्ची का पूरा शरीर जख्म से भरा हुआ है।

- Sponsored -

- Sponsored -

वहीं मामले की जानकारी महिला के पति ने पुलिस को दी गई। जिसके बाद मां को पुलिस अपने साथ हिरासत में ले गई। ये मामला यूपी के गोरखपुर के कालेसर गांव का है। बच्ची फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। दागने से उसके शरीर में कई जगहों पर फफोले पड़ गए हैं। महिला की इस करतूत से आहत पति ने खुद उसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है।

दरअसल राहुल पासवान 19 जुलाई की सुबह काम पर चले गए थे। जिसके बाद पत्नी कंचन अपनी 5 साल की बच्ची को स्कूल भेज रही थी। पर बच्ची स्कूल नहीं जा रही थी। जिसके बाद कंचन पर आरोप है कि उसने अपनी बेटी को स्कूल न जाने से नारज होकर चूल्हे पर चाकू गर्म किया और बच्ची के हाथ-पैर कई जगहों से दाग दिए। जब पति को इस बात की जानकारी मिली तो वो बच्ची को लेकर थाना पहुंचे और पत्नी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। वहीं मामला सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कंचन को हिरासत में ले लिया है। पुलिस की मानें तो बच्चे को पांच जगह दागा गया है। पर कोई तस्वीर अभी सामने नहीं आई है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.