पूर्व विधायक अनंत सिंह को फिर मिली 10 साल की सजा, 2015 के इस मामले में हुई है सुनवाई

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पूर्व विधायक अनंत सिंह को फिर से किसी दूसरे मामले में 10 साल की सजा सुनाई गई है। बता दें कि बीते महीने ही AK-47 मामले में उनको 10 साल की सजा सुनाई गई थी। साल 2019 में उनके घर से हथियार का जखीरा बरामद हुआ था। जिसके चलते उनके खिलाफ काफी समय से केस चल रहा था। जिसमें जुलाई में ही उनको 10 साल की सजा हुई थी। जिसके बाद आज फिर से  MP-MLA कोर्ट ने किसी दूसरे मामले में 10 साल की सजा सुनाई है।

बताया जा रहा कि AK-47 मामले मेंउन्होंने ऊपर के कोर्ट में अर्जी दी थी। इससे पहले कि वहां सुनवाई होती। तब तक एक अन्य मामले में उनको 10 साल की सजा हो गई है। जिस मामले में उनको सजा मिली है वो 2015 का है। जहां उनके सरकारी आवास से बुलेट प्रूफ जैकेट, हेंड ग्रेनेड और हथियार समेत कई प्रकार की चीजें जब्त हुई थी। जिसे लेकर ये सजा सुनाई गई है।

छोटे सरकार के नाम से जाने जाने वाले अनंत सिंह 2005 से मोकामा विधानसभा सीट से विधायक है। उन्होंने पहली बार जेडीयू की टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की। उनके भाई दिलीप सिंह भी यहां से विधायक और आरजेडी सरकार में मंत्री रहे हैं। जेडीयू से टिकट कटने के बाद अनंत सिंह निर्दलीय चुनाव भी जीते हैं, अनंत अभी आरजेडी की टिकट पर विधायक चुने गए हैं।

Share This Article