News PR Live
आवाज जनता की

पूर्व सहकारिता मंत्री और विधायक सुभाष सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा घर, 10 बजे अंतिम संस्कार, अंतिम विदाई में शामिल हुए कई वरिष्ठ नेता

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री और गोपालगंज सदर विधायक सुभाष सिंह का पार्थिव शरीर देर रात्रि गोपालगंज पहुंचा। दिवंगत विधायक को भाजपा के जिला कार्यालय पर श्रद्धांजलि देने के बाद उनके पैतृक गांव ख़्वाजेपुर में नारायणी नदी में घाट पर सुबह 10 बजे दाह- संस्कार किया जाएगा।

विधायक का पार्थिव शरीर गोपालगंज पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने सुभाष सिंह अमर रहे के नारे लगाए। वहीं दाह-संस्कार में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय, प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

- Sponsored -

- Sponsored -

बता दें कि विधायक सुभाष सिंह का दिल्ली एम्स में किडनी का इलाज चल रहा था। कल सुबह ईलाज के दौरान दिल्ली एम्स में निधन हो गया था। उनके निधन से बिहार में शोक की लहर है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और इलाजरत थे। जिसके बाद कल सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया था।

गोपालगंज से मंजेश मिश्रा की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.