News PR Live
आवाज जनता की

पूर्व सहकारिता मंत्री के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए मुख्यमंत्री, जानिए क्या कहा

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज गोपालगंज पहुंचे। वे सदर प्रखंड के ख्वाजेपुर गांव गए। जहां पर भाजपा के दिवंगत विधायक व पूर्व सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए। इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा कि दिवंगत विधायक सुभाष सिंह से उनका बहुत अच्छा और व्यक्तिगत संबंध था। उन्होंने कहा की सुभाष सिंह के निधन से उनकी व्यक्तिगत क्षति हुई है।

सीएम ने कहा सुभाष सिंह बहुत ही मृदु स्वभाव के और सामाजिक जीवन में रहने वाले व्यक्ति थे। उनके परिवार से भी उनका बहुत पुराना संबंध रहा है। सीएम ने कहा की जब सुभाष सिंह की तबीयत ज्यादा खराब थी। तब वे लगातार उनके इलाज को लेकर हमेशा फीडबैक ले रहे थे। उनके इलाज में किसी तरह की कोताही न हो इसका भी वे ख्याल रखते थे। सीएम नीतीश आज सड़क मार्ग से गोपालगंज पहुंचे थे। यहां पहुंचने के बाद सबसे पहले वे सदर प्रखंड के ख्वाजेपुर गांव गए।

- Sponsored -

- Sponsored -

बता दें कि सुभाष सिंह भाजपा कोटे के सदर प्रखंड के 4 बार से लगातार विधायक रहे हैं। वे 2015 से लगातार गोपालगंज से विधायक हैं। सुभाष सिंह को एनडीए सरकार में सहकारिता मंत्री बनाया गया था। कुछ दिनों पूर्व विधायक व पूर्व सहकारिता मंत्री सुभाष सिंह की तबीयत ज्यादा खराब हुई थी। जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

आज रविवार को सुभाष सिंह का श्राद्ध कर्म था और इसी में भाग लेने के लिए सीएम गोपालगंज पहुंचे थे। नीतीश कुमार ने सुभाष सिंह के तस्वीर पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उनके साथ जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष मंजीत सिंह, पूर्व मंत्री रामसेवक सिंह जिलाध्यक्ष आदित्य शंकर शाही सहित कई जदयू कार्यकर्ता शामिल हुए। सुभाष सिंह के श्राद्ध कर्म में भाजपा के भी कई बड़े नेता व पूर्व मंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गोपालगंज आए हुए है।

गोपालगंज से मंजेश मिश्रा की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.