पोती की शादी का निमंत्रण का कार्ड देने जा रही, बुजुर्ग महिला का ट्रेन से गिरकर मौत

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -दीपनगर थाना इलाके के बीजवन गांव के समीप ट्रेन से गिरकर एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई । वह अपनी पोती की शादी का निमंत्रण का कार्ड देने बिहारशरीफ आ रही थी।मृतका सरमेंरा थाना इलाके के गोपालपुर गांव निवासी वृज केवट की 60 वर्षीय पत्नी शकुंतला देवी है । परिजन ने बताया कि अगले माह 15 जुलाई को उनकी पोती पार्वती कुमारी की शादी है।

उसी का कार्ड बाटने के लिए दीपनगर के देवधा गांव निवासी कामेश्वर केवट के यहां आ रही थी। इसी बीच ट्रेन से उतरने के दौरान हाथ फिसल गया और नीचे गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई । ग्रामीणों की नजर जब बेहोश महिला पर पड़ा तो डायल 112 को सूचना दिया । मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया । मौत की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और शव को बिना पोस्टमार्टम के शव लेकर गांव चले गए ।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article