प्रसिद्ध उपन्यासकार और कवयित्री आशापूर्णा देवी की जयंती, जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने किया नमन

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आज प्रसिद्ध उपन्यासकार और कवयित्री आशापूर्णा देवी की जयंती है। उनकी जयंती पर जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने उन्हें याद करते हुए नमन किया है। बता दें कि आशापूर्णा देवी बांग्ला भाषा की प्रख्‍यात उपन्यासकार हैं। वह एक बेहद फेमस कवयित्री और उपन्यासकार हैं।

उनका जन्म  08 जनवरी 1909 को पश्‍चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था। उनका नाम देश के स्‍वतंत्रता संघर्ष, असहयोग आंदोलन, राजनीति के क्षेत्र में नारी का पर्दापण और फिर पुरुष वर्ग की बराबरी में दायित्‍वों का निर्वाह, सब कुछ उनकी चेतना पर अंकित हुआ। उन्होंने कई प्रसिद्ध उपान्यास लिखे जिसमें प्रेम ओ प्रयोजन, छाड़पत्र, अग्‍नि-परिक्षा प्रथम प्रतिश्रुति, सुवर्णलता, मायादर्पण, बकुल कथा और अन्य शामिल है।

Share This Article