पप्पू यादव के पिता का निधन,बोले मेरी दुनिया उजड़ गई…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पूर्णिया लोकससभा सीट से निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के पिता चंद्र नारायण यादव का 83 की उम्र मे निधन हो गया है। बता दे पप्पू यादव के पिता लंबे समय से बीमार चल रहे थे कुछ दिन पहले भी उनकी तबीयत बिगड़ी थी जिसके बाद उन्हें पूर्णिया में ही प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था.जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स भी लाया गया था और यहीं पर उनका इलाज चल रहा था। करीब नौ दिन इलाज के बाद मंगलवार सुबह करीब छह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। चंद्र नारायण यादव पिछले दो साल से बीमार चल रहे। उनका चलना फिरना भी बंद हो गया था।

पिता के निधन की खबर पप्पू यादव ने सोशल मीडिया पर जैसे ही दीं समर्थकों की भीड़ पटना एम्स के बाहर जुट गई.बता दे पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी देते हुए लिखा लिखा कि “मेरी दुनिया उजड़ गई! मेरे सृजनकर्ता, आदर्श, मेरे विचारकेंद्र, मेरे प्रेरणा स्रोत, मेरे पथ प्रदर्शक, मेरी शक्ति के उत्स पिताजी नहीं रहे! पापा आपके बिना मैं कुछ नहीं!”

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article