प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी को ग्रामीणों ने पकड़ा , मंदिर में आपसी सहमति के बाद करवाया शादी वीडियो हुआ वायरल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- पूरा मामला मुंगेर जिला अंतर्गत टेटिया बंबर थाना क्षेत्र के टेटिया कुशवाहा टोला में अपनी प्रेमिका से मिलने प्रेमी अभिषेक कुमार को ग्रामीणों ने पकड़कर मंगलवार की देर रात शादी करा दी।

 

जानकारी के अनुसार तेटियाबंबर थाना क्षेत्र के कुशवाहा टोला निवासी प्रवीण कुमार सिंह की 21 वर्षीय पुत्री भारती कुमारी और शामपुर थाना क्षेत्र के नाकी गांव निवासी सुभाष मंडल के 24 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के बीच सोशल मीडिया पर मुलाकात हुए और बातचीत के दौरान दोनों एक दूसरे को चाहने लगे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

और कहते है ने इश्क लगाए न लगे और बुझाए न बुझे सोशल मीडिया का प्रेम अब सोशल मीडिया से निकल कर आम हो गया और दोनों ने एक साथ जीने मरने की कसमें खा ली । और दुनिया से छुप एक दूसरे से मिलने लगे । और इस दौरान मंगलवार को अभिषेक प्रेमिका से मिलने टेटिया गांव पहुंचा। ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी सूचना पुलिस को दी।

 

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के परिजनों को थाना बुलाकर सहमति बनवाई। पास के ही मंदिर में देर रात दोनों की शादी कर दी गई। इस मौके पर कई लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि शादी के बाद महिला अपने ससुराल चली गई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article