प्रेमी ने संबंध बनाने के बाद दिया धोखा, बोला-किसी और से करूंगा शादी, नाबालिग लड़की ने पुलिस से मांगी मदद

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। नालंदा में एक लड़की ने अपने प्रेमी पर प्रेम जेल में फंसाकर जबरदस्ती सेक्स करने और धोखा देने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक लड़की केवल 17 साल की है। उसका कहना है कि लड़के ने उसे प्रेम जाल में फंसाया। जब लड़की ने शादी की बात कही तो लड़के ने बोला कि वह किसी और से शादी करेगा।

बता दें कि यह घटना नगरनौसा थाना इलाके की है। लड़की और उसके परिवार ने जब शादी की बात कही तो युवक ने उनलोगों को बेरहमी से पीटा। बुधवार दोपहर लड़की और उसके परिवार ने एसपी के पास न्याय की गुहार लगाई। लड़की ने कहा कि उसका बॉयफ्रेंड दूसरी से शादी करने जा रहा है। उसपर कार्रवाई कीजिए।

लड़की का आरोप है कि उसका बॉयफ्रेंड करीब 6 महीने से उसके साथ संबंध बना रहा। युवक ने पहले तो उसे प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद मोबाइल से घंटों बातचीत होने लगी। इसके बाद तक शारीरिक संबध भी बनाया। जब शादी की बात कही तो युवक ने इनकार कर दिया। लड़की ने बताया कि उसके बॉयफ्रेंड ने मोबाइल बंद कर बातचीत करना छोड़ दिया। अब वह दूसरी जगह शादी करने जा रहा है।

इधर, लड़की के आवेदन पर एसपी अशोक मिश्रा ने संबधित थाना को जांच कर कार्रवाई करने का आदेश दे दिया है। थानेदार नारदमुनि सिंह ने बताया कि पूर्व में किशोरी द्वारा मारपीट और मोबाइल छिनने का FIR दर्ज करवाया गया है। युवक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की गई थी आरोपित घर छोड़कर फरार है।

Share This Article