प्रेम प्रसंग में प्रेमिका के भाई और दोस्तों ने प्रेमी की पीट-पीट कर की हत्या,शव का फेंका पोखर मे

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

मुंगेर:  जिला अंतर्गत बरियारपुर थाना क्षेत्र के कल्याण टोला रहिया गांव निवासी शनिचर सिंह का 25 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार उर्फ छोटू का शव तीन दिनों के बाद थाना क्षेत्र के रहिए ढाब से पुलिस ने किया बरामद । तीन दिन पूर्व गायब हुआ था युवक । पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को लिया था हिरासत में जिसने पुलिस को बताया की था वह सुमन कुमार उर्फ छोटू के साथ मार पीट कर छोड़ दिया था। जिसके बाद पुलिस के द्वारा डॉग स्क्वायड के साथ पूरा बहियार और गंगा में सुमन को कर लिया था तलाश पर नही मिला था शव । पर तीन दिन के बाद आज मंगलवार को शव मिलने के बाद सुमन की हत्या की पुष्टि हो गई । जानकारी के अनुसार मृतक का प्रेम प्रसंग अपने दोस्त प्रिंस की बहन के साथ चल रहा था। और जब इस बात की सूचना उसके दोस्त को हुई और उसने दोनो को आपत्तिजनक स्थित में पैरूमंडल टोला रहिया बहियार में देख लिया ।

जिसके बाद ही प्रिंस ने 6 की रात इस घटना को अपने दोस्तों के साथ मिल के अंजाम दिया । का मामले में मुंगेर सदर डीएसपी राजेश कुमार ने बताया की पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव के ही प्रिंस कुमार के साथ मृतक का प्रेम संबंध है और बहियार में प्रिंस ने अपनी बहन को मृतक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था । और जिसके बाद उसने अपने दोस्तों के साथ मिल घटना को अंजाम दिया । और शव कोंछुपाने के लिय गंगा किनारे बना ढाब में उसे फेंक।दिया था । इस मामले में मृतक के भाई के लिखित सूचना पे मामला दर्ज एक लिया गया है। और दो नाम जद अभियुक्त प्रिंस और दिलखुश को गिरफ्तार कर लिया गया है । इस मामले में ग्रामीणों ने बताया की 6 की रात मृतक को घर से निकला था और सुबह तक नही लौटा तो प्रिंस की बहन ने ही मृतक के परिजनों को सूचना दी थी की उसके भाई और दोस्तों ने मृतक के साथ मारपीट किया है। साथ ही बताया की मृतक और उसका हत्यारा दोस्त दोनो शराब बेचने का भी काम करता था । बरहाल पुलिस शव को पोस्टमार्म के लिय भेज अन्य अपराधियों के गिरफ्तारी के लॉय छापेमारी कर रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article