प्रेम विवाह करना युवक को पड़ा महंगा, प्रेमिका के रिश्तेदारों ने प्रेमी के भाई को गोली मार किया घायल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWS PR DESK- इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां चिक्सौरा थाना क्षेत्र के जमुआरा गांव में प्रेम विवाह करना एक युवक को महंगा पड़ गया। प्रेम विवाह के विवाद में ही प्रेमी के बड़े भाई अशोक रविदास को प्रेमिका के रिश्तेदारों ने गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। घटना के संबंध में जख्मी के छोटे भाई सिंटू रविदास ने बताया कि एक दिन पूर्वी उसने गांव की ही किसी युवती से प्रेम विवाह किया था।

इसी प्रेम विवाह से तिलमिलाए प्रेमिका के भाई रामगोरे रविदास एवं अन्य लोगो ने एक दिन पूर्व घर पर चढ़कर प्रेमी को जान से मारने की धमकी दी थी। आज प्रेमिका भाई अशोक रविदास जब घर से किसी काम को लेकर बाहर निकाला तभी पूर्व से घात लगाए प्रेमिका के रिश्तेदारों ने उसके ऊपर गोलियां चला दी जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया आनन फानन में परिजनों ने उसे इलाज के लिए अनुमान लिया अस्पताल में भर्ती कराया जहां नाजुक हालत में उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है वही इस घटना के बाद पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी कट्टा और गोली के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article