मुंगरे में बीती देर रात अलग-अलग स्थान पर अपराधियों के द्वारा चलाए गोली के शिकार हुए दो व्यक्ति,गंभीर रूप से घायल

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- मुंगेर में अलग-अलग स्थान पर गोली लगने से दो युवक घायल हो गए । दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों को बेहतर इलाज के लिय हायर सेंटर कर दिया । जानकारी के अनुसार कासिम बाजार थाना क्षेत्र निवासी निक्की कुमार का 18 वर्षीय पुत्र अर्पण कुमार जो कोतवाली थाना अंतर्गत भूसा गली स्थित टोटो दुकान में काम कर रविवार की रात घर लौट रहा था। इस दौरान कहीं से गोली चली और गोली उसके दाहिने कंधे में जा लगी। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वही दूसरा मामला धरहरा थाना अंतर्गत अमारी का है । जहां के निवासी पंकज तांती का पुत्र 18 वर्षीय संजीव कुमार कंधे में गोली लगने से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार संजीव पड़ोसी महादेव तांती के घर श्राद्ध का भोज खाने जा रहा था। रास्ते में अदलपुर निवासी गुड्डू और अमारी निवासी एक युवक के बीच विवाद हो रहा था। झगड़ा के दौरान ही गुड्डू ने फायरिंग कर दी जो संजीव के कंधे में जा लगी। गोली से घायल संजीव कुमार को इलाज के लिए सदस्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।  दोनो घायलों के बेहतर इलाज के लिय हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article