फंदे से लटक कर महिला ने दी जान, जाँच मे जुटी पुलिस

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहड़ियां पंचायत के निबी गांव में बीते शुक्रवार की देर रात एक महिला फंदे से लटककर जान दे दी। मृतका उक्त गांव निवासी स्व. संतोष सिंह की पत्नी पूनम कुमारी सिंह बताई गई है। इस मामले की पुष्टि थाने के एडिशनल इंचार्ज रंजय कुमार ने की।

उन्होंने बताया कि परिजनों द्वारा सूचना मिला कि पूनम कुमारी सिंह घर के एक कमरे में संदेश लटक कर जान दे दीं। जिसके बाद पुलिस तत्काल मृतका के दरवाजे पर पहुंची और जांच-पड़ताल करना शुरू कर दी। अपर थानाध्यक्ष रंजय कुमार ने बताया कि घटना की सुबह मृत्यु समीक्षा रिपोर्ट तैयार करने के बाद डेड बॉडी को अंत्यपरीक्षण हेतु जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल भेज दिया गया। उन्होंने बताया कि फिलहाल महिला द्वारा सुसाइड करने के कारण का पता नहीं चल पाया है, पुलिस द्वारा हरेक कोण से घटना की जांच की जा रही है। जरूरत पड़ने पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) जांच की भी मदद ली जाएगी। इसके लिए घटना से संबंधित कमरे को पुलिस द्वारा सील किया जा चुका है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article