फिट इंडिया मिशन के तहत 18000 KM की साइकिल यात्रा तय कर पटना पहुंचे राजीव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य ने किया सम्मानित

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। फिट इंडिया मिशन के तहत समाज को फिटनेस को लेकर जागरूक करने के लिए 6 महीने में साइकिल से 18 राज्यों का भ्रमण कर राजीव कुमार रजवाडे आखिरकार पटना पहुंचे। जहां उनका स्वागत किया गया। भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ द्वारा प्रदेश संयोजक सतीश राजू के नेतृत्व में भारत के आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर भाजपा के बैनर तले एक भारत श्रेष्ठ भारत का नारा लेकर राजीव ने 12 मार्च से 18000 कि. मी. की साइकिल यात्रा तय की।

राजीव कुमार रजवाडे छत्तीसगढ़ राज्य के सूरजपुर जिला निवासी हैं। आज उनके पटना आगमन पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में उनका अभिनंदन सह सम्मान किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल, बिहार विधानपरिषद के सदस्य प्रमोद चंद्रवंशी, बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शंभू एवं भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।

इस अवसर पर बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा कि राजीव कुमार रजवाडे द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान से समाज में फिटनेस के लिए जागरूकता बढ़ेगी। साथ ही डॉ जायसवाल ने इस अभिनंदन सह सम्मान समारोह के आयोजन हेतु भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ की सराहना की।

जायसवाल ने कहा की भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ सदैव खेल खिलाड़ी, योगा एवं फिटनेस के क्षेत्र में कार्य करती है एवं उससे जुड़े लोगों को मान सम्मान देने का कार्य करती है। इस अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मुकेश पासवान, प्रदेश प्रवक्ता वेणु गोपाल सिन्हा,प्रणव सिन्हा, संजय राय, अभिषेक बंटी, राजीव रंजन सहित अनेकों पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Share This Article