अपने ही जमीन को पाने के लिए बुजुर्ग लग रहे सरकारी कार्यालय का चक्कर

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- भागलपुर अपने ही जमीन को पाने के लिए बुजुर्ग लगा रहे हैं सरकारी कार्यायलयों का चक्कर, ताजा मामला नवगछिया पुलिस जिला के साहू परवत्ता थाना क्षेत्र का है ।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जहां कमलेश कुमार साहू अपने परिवार के साथ साहू परवत्ता में रहते हैं और वहां पर उनके पिता स्वर्गीय सूरज बली साहू का पैतृक हिस्सा है स्वर्गीय सूरज बली साहू ने अपने जीवन काल में ही पांचो भाइयों का बंटवारा कर दिया इस आधार पर सभी भाई अपने-अपने हिस्से पर मकान बनाना शुरू कर दिए कमलेश कुमार साहू ने अपने हिस्से में एक विवाह भवन बना रहे हैं।

 

जहां पर उनके भाई अनिलेश साहू, रत्नेश साहू, भावेश साहू एवं इनका भतीजा अभिनव साहू ने 13 मार्च 2024 को जबरदस्ती दीवाल देकर घेरने लगा जब कमलेश कुमार साहू ने मना किया तो उनके साथ धक्का मुखी और गाली गलौज भी इन लोगों के द्वारा किया गया इसी बीच वहां पर एक निजी चैनल का पत्रकार अजेश साहू भी खबर को कवरेज करने के लिए जब पहुंचा तो पत्रकार के साथ भी मारपीट किया गया।

 

और कैमरे को छीनने का प्रयास किया इसी बात को लेकर इन लोगों के द्वारा स्थानीय थाना में आवेदन दिया गया और थाना के द्वारा अग्रतर कार्रवाई के लिए उक्त जमीन पर धारा 144 लगा दिया गया। इस पूरे मामले को लेकर आज कमलेश कुमार साहू अपने परिजनों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय में आवेदन देने के लिए आए हुए थे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article