बंद कमरे में पकड़े गए प्रेमी प्रेमिका, ग्रामीणों ने पकड़ लिया, फिर करा दिया शादी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- Gaya – ज़िले के बेलागंज प्रखंड के खनटा पंचायत के ग्राम कचहरी में एक अजब-गजब शादी का मामला सामने आया है। दो प्रेमी जोड़े को मिलने के दौरान ग्रामीणों ने देख लिया और दोनों को पकड़कर ग्राम कचहरी में शादी करा दी है। वहीं इसकी जानकारी दोनों के परिजनों को दी गई।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

जानकारी के अनुसार खनटा गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार की 21 वर्षीय पुत्री कंचन कुमारी और ज़िले के आती थाना क्षेत्र के अदोपुर गांव के रहने वाले बालदेव यादव के 24 वर्षीय पुत्र गिरिजेश कुमार का प्रेम प्रसंग पिछले कई महीनों से खनटा गांव के कंचन कुमारी से चल रहा था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी घरवालों को भी थी।

 

इस पिछले दौरान पिछले एक सप्ताह से खनटा गांव में अष्टभुजी दुर्गा प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीमद् भागवत ज्ञान महायज्ञ का आयोजन चल रहा था। यज्ञ के बहाने अपनी प्रेमिका कंचन कुमारी से मिलने प्रेमी गिरिजेश कुमार खनटा उसके गांव आ गया। दोनो प्रेमी जोड़े एक स्थान पर मिल रहे थे दोनों को एक साथ देख गांव के लोगों ने उसे पकड़ लिया।

 

दोनों को पकड़ने के बाद ग्राम कचहरी में लाया गया। सूचना के बाद ग्राम कचहरी की सरपंच उषा देवी, सचिव अमृता रानी, मुखिया राजीव रंजन उर्फ पप्पू, पूर्व उप सरपंच रामकृष्ण। दर्शन, वार्ड सदस्य अवधेश यादव, वार्ड सचिव मनीष कुमार पांडेय, वार्ड सदस्य बबिता देवी, अभय पासवान सहित अन्य लोगों ने विधिवत ग्राम कचहरी में क़ानूनी तौर पर प्रेमी जोड़े की शादी करा दी।

 

दोनों की शादी की सूचना प्रेमी युवक और युवती के घर वालों को भी भेजा गया। जिसके बाद लड़का एवं लड़की दोनों पक्ष के अभिभावक बेलागंज के प्राचीन काली मंदिर में एकत्रित होकर मां काली को साक्षी मानकर प्रेमी जोड़े को शादी के दांपत्य बंधन में बांध दिया।

 

मामले के संबंध में सरपंच उषा देवी ने बताया कि हमारे पंचायत की एक लड़की का प्रेम प्रसंग ज़िले के आंती थाना क्षेत्र के अदोपुर गांव निवासी बालदेव यादव के पुत्र गिरिजेश कुमार से चल रहा था। यज्ञ के दौरान दोनो प्रेमी युगल मिलते हुए पकड़े गए। दोनों पक्ष के अभिभावक के सहमति से दांपत्य बंधन में बांध दिया गया। इस दौरान मौके पर गवाह के रूप में ग्राम कचहरी के सचिव एवं पंचों के अलावे गांव की बड़ी संख्या में महिला पुरूष ग्रामीण मौजूद रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article