मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने देवकली के समीप हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

पटना,25 फरवरी 2024 मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के NH 2 स्थित देवकली के समीप भीषण सड़क दुर्घटना में मृत नौ लोगों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह दुर्घटना काफी दुखद है और मैं इस घटना से मर्माहत हूं।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना स्थल पर कैंप कर रहे कैमूर के जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को गंभीर रूप से घायल लोगों के समुचित इलाज कराने का निर्देश देते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article