मतदाता जागरूकता वाहन को जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

कैमूर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कैमूर सावन कुमार ने मतदाता जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर सोमवार को रवाना किया। इस वाहन के माध्यम से कैमूर जिले के सभी प्रखंडों में जाकर लोगों को एक जून को होने वाले मतदान में भाग लेने हेतु जागरूक किया जाएगा। कैमूर जिले में सासाराम और बक्सर दो लोकसभा सीट पड़ता है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी कैमूर सावन कुमार के द्वारा लगातार पूरे जिले मे मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी के द्वारा मतदाता जागरूकता रैली, साइकिल रैली एवं अन्य माध्यम से एक जून को होने वाले मतदान में भाग लेने हेतु लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस प्रयास से कैमूर में मतदान प्रतिशत अवश्य बढ़ेगा। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त कैमूर ज्ञान प्रकाश, नोडल पदाधिकारी स्वीप करिश्मा सहित कई पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article