बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए महिला ने नगर निगम में किया हंगामा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- भागलपुर नगर निगम में अपने बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नाथनगर से आई महिला प्रियंका बाजोरिया ने काफी हंगामा किया इतना ही नहीं प्रियंका बाजोरिया ने 112 की पुलिस टीम को भी बुला ली प्रियंका बाजोरिया ने कहा कि हमें जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए पिछले कई दिनों से नगर निगम का चक्कर लगा रही हूं और जब यहां पर आता हूं तो यहां के कर्मचारी कुछ ना कुछ बहाना बनाकर हमें वापस जाने को कहते हैं और जिस दिन बुलाते हैं उस दिन जब हम आते हैं तो कभी बोला जाता है.

आपका कागज में त्रुटि है तो कभी कुछ बोलकर हमें दोबारा आने को कहता है आज भी हमें बुलाया गया था जब हम नगर निगम आए तो हमें फिर से इस तरह दोबारा आने को कहा इस पूरे मामले को लेकर नगर निगम के डाटा एंट्री ऑपरेटर मोहम्मद महताब ने बताया कि महिला के पेपर में कुछ कमी है इनको बोला जाता है कि आप सुघार करवा कर के आईए तो यह आती नहीं है इनका सॉफ्टवेयर में अपलोड नहीं हो रहा है इसके बाद जब नगर निगम प्रभारी विकास हरि से बात किया गया तो विकास हरि ने बताया कि उनके बच्चे का जिस हॉस्पिटल में जन्म हुआ था उस अस्पताल प्रबंधन के द्वारा जन्म प्रमाण पत्र में मुहर नहीं लगा हुआ है इन्हें बार-बार बोला जाता है कि अपना जन्म प्रमाण पत्र में हॉस्पिटल से मुहर लगवा कर लिए यह आती नहीं है आज जब आयि तो इन्होंने 112 पुलिस टीम को बुलाकर काफी हंगामा किया इसके बाद 112 पुलिस टीम का ड्राइवर ने डाटा एंट्री ऑपरेटर मोहम्मद मेहताब के साथ गलत व्यवहार भी किया और धमकी भी दिया कि अभी का अभी इस महिला को पेपर दो नहीं तो हम जेल भेज देंगे अब सवाल यह उठता है कि क्या 112 टीम का ड्राइवर को किसने आदेश दिया इस तरह से धमकी वाले लफ्जों में नगर निगम के डाटा एंट्री ऑपरेटर से बात करने का।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article