बच्चों के बीच बैठकर जिला पदाधिकारी ने शैक्षणिक गुणवत्ता को परखा

Patna Desk

 

NEWSPR DESK- बुधवार को जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला द्वारा भगवानपुर प्रखंड के कसेर पंचायत में सरकार द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया गया। जहां जांच के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा निम्न बिंदुओं पर अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

 

जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला द्वारा मध्य विद्यालय, दुल्लहपुर का निरीक्षण किया गया। जहां बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। जिला पदाधिकारी द्वारा बच्चों के बीच बैठकर शैक्षणिक गुणवत्ता को भी परखा गया और सुधार के संबंध स्कूल के प्रधानाध्यापक सत्येंद्र मिश्रा के अलावे सभी शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिये।

 

जिला पदाधिकारी नवदीप शुक्ला द्वारा ग्राम दुल्लापुर वार्ड संख्या 13 में गली नाली योजना का कार्य को भी देखा गया। जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित को आवश्यक निर्देश दिया गया। नल जल योजना अंतर्गत दुल्लहपुर ग्राम में वार्ड 13 का निरीक्षण किया गया। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से जलापूर्ति बाधित है , साथ में कुछ घरों में जलापूर्ति हेतु कनेक्शन भी नहीं किया गया था।

 

जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता, पीएचइडी का वेतन बाधित करते हुए तत्काल जलापूर्ति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। जिला पदाधिकारी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र दुल्लहपुर का निरीक्षण किया गया। बच्चों की उपस्थिति कम थी। जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारी को उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया।

 

जिला पदाधिकारी द्वारा जन वितरण प्रणाली केंद्र ,कम्हारी का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में सुधार हेतु आवश्यक कार्रवाई हेतु सभी संबंधितों को कड़ा निर्देशित किया गया।

Share This Article