बच्चो के विवाद में दो गुटों में भिड़ंत,एक-दूसरे पर रोड़ेबाजी के साथ साथ बरसाया लाठी-डंडा।

Patna Desk

खुदागंज थाना क्षेत्र के अर्जुन सरथुआ गांव में शुक्रवार की रात बच्चो के विवाद में दो गुटों में भिड़ंत हो गई। दोनों पक्ष के लोग एक-दूसरे पर रोड़ेबाजी के साथ साथ लाठी-डंडा भी बरसाया गया। एक पक्ष के बदमाशों ने डंडा-रॉड से पीटकर बुजुर्ग की हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस से आक्रोशितों की नोकझोंक हुई। मृतक 65 वर्षीय चंदेश्वर यादव हैं। घंटों हंगामा के बाद पुलिस शव को कब्जे में कर, उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई। मृतक के दामाद द्वारिका यादव ने बताया कि बच्चे के विवाद में दो गुट आपस में शराब के नशे में झगड़ रहे थे। जिसे बुजुर्ग समझाने गए थे। उसी दौरान बदमाशों ने मारपीट कर उनकी हत्या कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस को भी आरोपियों ने खदेड़ दिया।वही इस घटना के संबंध में खुदागंज थाना अध्यक्ष बवन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि अर्जुन सरथुआ गांव में एक वृद्ध का शव मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ अस्पताल भेज दिया है और घटना की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच चल रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

Share This Article