बदमाशो ने अधेड़ के ऊपर धारदार हथियार से किया हमला

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -लहेरी थाना क्षेत्र के कांटापर मोहल्ले में देर रात अज्ञात बदमाशो ने अधेड़ के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया।इस हमले में अधेड़ मोहम्मद मुन्नू गंभीर रूप से जख्मी हो गए।घटना के संबध में जख्मी के रिश्तेदार ने बताया की मोहम्मद मुन्नू घर में खाना खाने के बाद अपने घर से टहलने के लिए निकले थे टहलने के दौरान मोम्माद मुन्नू अपने मोबाइल फोन पर बात करने लगे।बात करने के दौरान ही चार की संख्या में बदमाशो ने अधेड़ के ऊपर धारदार हथियार से कई बार हमला कर दिया।

बदमाशो ने लूटापाट के नियत से अधेड़ के ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया।जिससे अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी हो गए।घटना की सूचना पर लहेरी थाना गस्ती पार्टी के द्वारा आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।अधेड़ के ऊपर कई गहरे जख्म के निशान उनके ऊपर हुए हमले की गवाही दे रहा है। नालंदा जिले में 18 जुलाई को मोहर्रम को लेकर जगह जगह पुलिस की तैनाती की गई है।ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना को घटित होने से रोका जा सके। वही लहेरी थाना पुलिस के द्वारा फिलहाल जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया है जहां इलाज चल रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article