भट्टी की टीम ने जीतन सहनी हत्याकांड का किया सफल उद्भेदन 

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

 

जीतन साहनी हत्याकांड में मुख्य आरोपी का बड़ा खुलासा- चर्चित जीतन साहनी हत्याकांड में न्यूज़ पीआर की खबर पर बिहार पुलिस ने मुहर लगा दी है.बता दे बड़ा खुलासा हो चूका है इस घटना के पीछे लूटपाट नहीं बल्कि पैसो के लेनदेन का विवाद था. इस घटना का मुख्य आरोपी है काज़िम अंसारी जिसने स्वीकार किया है की ब्याज की रकम चुकाते चुकाते वह तंग आ गया था.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वही इस वजह से जमीन गिरवी रख कर डेढ़ लाख का कर्ज लिया था. जिसके बाद उसने हत्या की साजिश रची थी. काज़िम अंसारी ने अपने दो सहयोगियों की मदद से इस घटना को अंजाम दिया था. काज़िम ने बताया की वह हत्या करने के बाद बक्सा तोड़कर अपने जमीन के कागजात को लेना चाहता था लेकिन बक्सा का ताला नहीं टूटने पर उसे पानी से भरे गड्ढे में फ़ेंक दिया था. ताकि कागज ख़राब हो जाए. पुलिस ने बक्से से काज़िम अंसारी के जमीन के कागजात और सूद के कागजात बरामद कर लिए है. साथ ही उसके वो कपड़े भी जिसे घटना के वक़्त उसने पहन रखा था.

 

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article