बम धमाका से चार मासूम बच्चे घायल,स्तिथि गंभीर, मायागंज अस्पताल में इलाज जारी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर : बांका धोरैया थाना क्षेत्र में बम फटने से चार मासूम बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी को गंभीर अवस्था में स्थानीय अस्पताल में भर्ती करने के बाद सभी को भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना के बाद धोरैया पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है एक घर में बम बनाया जा रहा था।ऊक्त जगज चार बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक बम फटने से चारों बच्चे चपेट में आने से जख्मी हो गए।फिलहाल पुलिस बम फटने के सही कारणों को लेकर छानबीन कर रही है।

घटना शुक्रवार देर संध्या की है जानकारी के अनुसार बांका के धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरो गांव में अचानक बम फटने से चार मासूम बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बताया जा रहा है घर में बम बनाने के दौरान बम फट गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अहीरों गांव में एक घर के सामने मोहम्मद इस्माइल अंसारी के 8 वर्षीय पुत्र कुर्बान व 11 वर्षिय मुस्तफा और मोहम्मद सद्दाम के पुत्र 5 वर्षीय सनल्लाह एवं मोहम्मद असी शहनाई के 7 वर्षीय पुत्र अब्बू अलीफा सभी चारों बच्चे खेल रहे थे। अचानक ऊक्त जगह एक बम फट गई। जिसमें चारों बच्चे चपेट में आकर गंभीर रूप से लहूलुहान वहां होकर जख्मी हो गया। बम फटने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ कर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों ने परिजनों की मदद से सभी को धोरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घटना की सूचना पर स्थानीय थाना अध्यक्ष अशोक कुमार पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।वहीं धोरैया अस्पताल में सभी का इलाज करने के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चारों बच्चों को भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है। जिसमें से दो बच्चों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।वहीं इसमें से एक बच्चे की बम विस्फोट की चपेट में आने से बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गया है। घटना के बाद बच्चों के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वहीं दूसरी और घायल बच्चों के मां ने बताया कि बच्चे खेल रहे थे इसी तरह किसी ने बम फेंक दिया। जिसमें बम विस्फोट होने से चारों बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गए धोरेया थाना अध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि बम फटने से चार बच्चे जख्मी हुए हैं। सभी को बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। बम फटने को लेकर पुलिस घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर रही है। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article