News PR Live
आवाज जनता की

बाइक सवार बदमाशों ने युवक के सीने और कमर में मारी गोली, गंभीर हालत में रेफर

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के भैरो पट्टी ग़ांव स्थित पेट्रोल पम्प के पास बाइक सवार बदमाशों द्वारा एक युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने से युवक बुरी तरह जख़्मी हो गया। वही घटना के बाद स्थानीय लोगो के मदद से युवक को तत्तकाल हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ प्राथमिकी उपचार के बाद युवक को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वहीं सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड से डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बेहतर ईलाज के लिए  गोरखपुर रेफर कर दिया। फिलहाल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जख़्मी युवक की पहचान भोरे थाना क्षेत्र के लामी चौर ग़ांव निवासी सुभाष सिंह के 18 वर्षीय बेटा रौनक कुमार बताया जाता है। घटना के बारे में बताया जाता है कि की जख़्मी युवक मीरगंज थाना क्षेत्र के भैरोपट्टी स्थित पेट्रोल पंप के पास अपना बाइक बनवा रहा था। तभी एक बाइक पर तीन की संख्या में पहुंचे बदमाशो ने ताबड़तोड़ गोली चला दी।

- Sponsored -

- Sponsored -

जिससे एक गोली युवक के कमर के ऊपर सिने के पास लग गई। वारदात के बाद मौके पर अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। वही स्थानीय युवको ने उसे तत्तकाल ईलाज के लिए हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं सदर अस्पताल से उसे डॉक्टर द्वारा गोरखपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वही मौके पर पहुँची पुलिस मामले की जांच कर बदमाशो के गिरफ्तारी में जुट गई है।

मामले में गोपालगंज एसपी आनंद कुमार ने बताया कि एक युवक मोटर साइकिल रिपेयरिंग की दुकान पर खड़ा था। तभी उसे बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी है। जिसे इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया है। एसपी ने बताया की हथुआ एसडीपीओ व मीरगंज थानाध्यक्ष घटना स्थल पर मौजूद है और मामले की सभी बिंदियो पर जांच कर रहे हैं। एसपी ने बताया की गोली चलाने वाले अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गोपालगंज से मंजेश मिश्रा की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.