बाढ़: बाइक की टक्कर से युवक घायल, अस्पताल में भर्ती

Patna Desk

डेस्क। बाढ सालिमपुर थाना क्षेत्र के एस एच 31 पर सड़क पार करने के दौरान अनियंत्रित बाइक ने विष्णु कुमार नामक युवक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए बख्तियारपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

बता दें कि युवक सड़क पार कर अपने घर जा रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही अज्ञात बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना की जानकारी पर सालिमपुर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है।

बाढ़ से अजय मिश्रा की रिपोर्ट

Share This Article