दरभंगा एयरपोर्ट ने फिर रचा इतिहास, 8 करोड़ की कमाई से देश में बनाया नया रिकॉर्ड

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK PATNA- 8 नवंबर 2020 को शुरू हुए दरभंगा एयरपोर्ट ने चार वर्षों में शानदार प्रगति की है। तीन फ्लाइट्स से शुरुआत करने वाला यह एयरपोर्ट अब 18 फ्लाइट्स के साथ कार्यरत है। शुरुआती दिनों में यहां से 800-900 यात्री यात्रा करते थे, लेकिन अब यह आंकड़ा 1800-2000 तक पहुंच चुका है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले वर्ष 2022-23 में इस एयरपोर्ट को एक करोड़ का लाभ हुआ था। जो वित्तीय वर्ष 2023-24 के अक्टूबर तक यह बढ़कर करीब 8 करोड़ तक पहुंच गया है। दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, कोलकाता और हैदराबाद के लिए शुरू हुई फ्लाइट की संख्या को यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए बढ़ा दिया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बता दें कि, दिल्ली व मुंबई रुट पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए यहां से नई विमान कंपनी इंडिगो ने एक दिसंबर से दिल्ली के लिए और 14 दिसंबर से मुंबई रूट के लिए सेवा शुरू कर दी है। महज एक वर्ष में यहां से आवाजाही करने वाले यात्रियों की संख्या पांच लाख से ज्यादा हो गई है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article